रेलवे के ‘ऑपरेशन अमानत’ ने कर दिया कमाल

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन अमानत’ निरंतर जारी है। इसके तहत, रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों द्वारा ट्रेनों और स्टेशनों पर भूलवश छूटे हुए सामान को वापस लौटाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह पहल उन यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो जल्दबाजी में अपना कीमती सामान छोड़ देते हैं। रायपुर रेल मंडल में आरपीएफ ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक, रायपुर डिविजन में 615 यात्रियों को एक करोड़ 31 लाख 12 हजार 439 मूल्य का सामान लौटाया गया है। इसके अतिरिक्त, अप्रैल से 27 जून 2025 तक, रायपुर मंडल ने भी इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाई है। इसी तरह पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बात करें तो साल 2024 और 27 जून 2025 तक, आरपीएफ ने तीन करोड़ 86 लाख से अधिक मूल्य का सामान संबंधित यात्रियों को वापस लौटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet