दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से साइकिल लेकर निकले दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ साइकिल धोने तालाब में चले गए। यहां पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को बाहर निकालकर पहले कांसाबेल फिर अंबिकापुर अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल तथा पड़ोस में ही रहने वाले संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल बुधवार की शाम को दोस्तों के साथ साइकिल लेकर निकले थे। दोस्तों के साथ खेलने के दौरान घर के पास स्थित तालाब में अपनी-अपनी साइकिल धोने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे फिसल गए। इसके बाद अचानक दोनों डूबने लगे।

डूबने की स्थिति में दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आरव और अंश को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे। उन्हें बेहोशी की हालत में कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घरवाले दोनों बच्चों को साथ लेकर अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे।

यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि की। मृतक आरव और अंश पड़ोसी होने के कारण अच्छे मित्र थे। हमेशा साथ रहते और खेलते थे। इस घटना ने उनके परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.comonline casino