सीएम विष्णुदेव साय ने किया योगाभ्यास

जशपुर नगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय ने जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में योग अभ्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुणी भगत, जिला कलेक्टर रोहित व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंच से अपने उद्भोदन के दौरान मुख्यंत्री ने सभी लोगों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। सीएम ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी शांत रहता है। जशपुर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में जिले सभी क्षेत्रों से जन प्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही स्कूली बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

योग कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने जशपुर में नालंदा परिसर नाम से बन रहे अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भूमि पूजन भी किया। रायपुर की तर्ज पर जिला मुख्यालय में भी नालंदा परिसर बनाया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि इस लाइब्रेरी की लागत 11 करोड़, 29 लाख रुपये होगी। जिसमें 500 अभ्यार्थियों के साथ बैठने की सुविधा होगी। इसे 2 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परिसर में सही आवश्यक सुविधआएं होंगी साथ ही एक छोटा सा उद्यान भी बनाया जाएगा। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर सीएम साय ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी राज्य में पौधे लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस साल भी प्रदेश भर में 1.75 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी-अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet