पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने 35 मिनट तक फोन पर की बात, कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर भड़की भाजपा

वाशिंगटन। कनाडा में जी-7 देशों की समिट खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर करीब 35 मिनट बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष स्पष्ट किया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्रम्प को बताया कि किस तरह सीजफायर के लिए पाकिस्तान की ओर से पहल की गई थी। कश्मीर या किसी भी मुद्दे पर भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की और ना ही आगे करेगा। पीएम मोदी ने ट्रम्प से कहा कि पाकिस्तान के साथ तनाव के दौरान आपकी टीम की ओर से कभी भी ट्रेड की बात नहीं की गई। भारत ने सीजफायर स्वीकार किया, क्योंकि पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से प्रस्ताव रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *