इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष और तेज होने की आशंका

तेहरान । ईरान और इजरायल के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है, बल्कि हर गुजरते दिन के साथ तनाव बढ़ रहा है। अब जब कि अमेरिका भी खुलकर जंग के मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आधिकारिक रूप से जंग का एलान किया है।

साथ ही खामेनेई ने ईरानी सेना की सर्वोच्च परिषद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को प्रमुख शक्तियां सौंप दी हैं। ईरान इनसाइट के अनुसार, यह घटनाक्रम उन रिपोर्टों के बाद हुआ है, जिनमें बताया गया है कि खामेनेई को उनके बेटे मोजतबा सहित उनके करीबी परिवार के सदस्यों के साथ उत्तर-पूर्वी तेहरान में एक भूमिगत बंकर में भेज दिया गया है।

ईरान ने इजरायल पर एक बार फिर बड़ा पलटवार किया है। जानकारी के मुताबिक, 400 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं, जिनसे इजरायल में भारी नुकसान हुआ है। 13 नागरिक मारे गए हैं और 1300 से अधिक घायल हुए हैं। वहीं, इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा है कि यदि सरेंडर नहीं किया तो ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का सद्दाम हुसैन जैसा हश्र हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort