प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

दुर्ग, धमतरी और बस्तर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण

समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें

रायपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग, धमतरी और बस्तर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री राम प्रकाश सिंह (मोबाइल नम्बर – +919415258582) 18 जून से 22 जून तक धमतरी जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। वे 23 जून से 27 जून तक दुर्ग जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेगे। श्री राम अवतार शर्मा (मोबाइल नम्बर – +919412287989) 18 जून से 22 जून तक बस्तर जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal