हरियाणवीं मॉडल शीतल की गला काट कर हत्या

सोनीपत। हरियाणा में पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की हत्या हो गई है। उनकी लाश सोनीपत की नहर में मिली है। गले पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीतल अपने एक पुरुष मित्र सुनील के साथ शूटिंग के लिए निकली थी। कई घंटों तक संपर्क नहीं होने पर बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के खरखौदा इलाके में एक नहर में लाश मिली है। देर रात सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शीतल अहर गांव में हरियाणवी एल्बम की शूटिंग कर रही थी। घर नहीं लौटने पर बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शीतल दो दिन पहले सुनील नामक एक पुरुष साथी के साथ कार में सवार होकर निकली थी। बताया जाता है कि वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया। सुनील को बचा लिया गया और उसका पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि शीतल का शव वाहन को निकालने के दौरान बरामद किया गया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं और हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह हत्या का मामला है। इस बीच, शीतल के परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है और जोर देकर कहा है कि उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet