MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

भोपाल : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम विकासखंड के ग्राम छपरा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर बताया कि सीएम राइज स्कूल परिसर के आधारभूत ढांचे का विस्तार कर सांदीपनि विद्यालय का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 18 करोड़ 41 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण दीप प्रज्ज्वल और कन्या-पूजन के साथ किया। यह विद्यालय 12 एकड़ के परिसर में फैला है।

आनंदमय गणित कक्षा में बच्चों से किया संवाद, श्रीमदभगवद् गीता पर किये हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आनंदमय गणित की कक्षा में गये। उन्होंने प्रायमरी स्कूल के बच्चों की बनाई आकृतियां देखीं और आकृतियां बनाने वाले बच्चों से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुस्तकालय पहुंचे और बच्चों के अनुरोध पर श्रीमदभगवद् गीता पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन का अवलोकन किया। विद्यालय में बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ प्रार्थना करते हैं। विद्यार्थियों को टीचर लार्निंग मैथड के माध्यम से मॉडल तैयार कर पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को होमवर्क उनकी मेधा और क्षमता अनुसार दिया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या 40 तय है, संख्या बढ़ने पर अलग सेक्शन बना दिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में कॅरियर काउंसिलिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैंकर्स, प्रोफेसर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल का विद्यालय में निरंतर भ्रमण भी होता है। स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी पीपीटी के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सर्वश्री संतोष बरकड़े, अजय विश्‍नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, मध्‍यप्रदेश पर्यटन निगम के पूर्व अध्‍यक्ष श्री विनोद गोटिया, श्री अखिलेश जैन, श्री राजकुमार पटेल सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet