जम्मू-कश्मीर के कटरा में बोले पीएम मोदी- पाकिस्तान जब भी ‘सिंदूर’ शब्द सुनेगा उसे करारी शिकस्त याद आएगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी की पावन भूमि कटरा से पाकिस्तान को ललकारते हुए ऑपेरशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आज 6 जून है, याद कीजिए, ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात, पाकिस्तान के आतंकवादियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों ने कभी सोचा नहीं था कि भारत पाकिस्तान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर आतंकवादियों को निशाना बनाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर हमला किया। उसकी मंशा भारत में दंगे भड़काने की थी। उसका मकसद कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई बंद करना था। इसीलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं, जम्मू-कश्मीर की अवाम ने इस बार जो ताकत दिखाई है, वह पाकिस्तान नहीं दुनिया भर की आतंकी मानसिकता को कड़ा संदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान यह देखकर पूरी तरह बौखला गया और उसने अपना गुस्सा जम्मू के, पुंछ के और दूसरे जिले के लोगों पर हमला करके निकाला। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान ने यहां घर उजाड़े, बच्चों पर गोले दागे, स्कूलों और अस्पतालों तबाह किए, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों पर हमले किए। जिस तरह से आप सभी ने पाकिस्तान के हमलों का बहादुरी से सामना किया, उसे हर भारतीय ने देखा और सराहा है। यही कारण है कि आपके परिवार के सदस्यों के साथ देश पूरी एकजुटता और ताकत के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है। ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है। ये अलगअलग रत्न, जम्मू कश्मीर का सामर्थ्य हैं। यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं का कौशल मुकुट मणि की तरह चमकता है। आज जम्मू-कश्मीर का नौजवान नए सपने भी देख रहा है, और उन सपनों को पूरा भी कर रहा है। अब कश्मीर का नौजवान बाजारों, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को गुलजार देखकर खुश हो रहा है। यहां के लोग जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से फिल्म शूटिंग एक प्रमुख केंद्र और स्पोर्ट्स हब बनते देखना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet