भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4300 के पार, 44 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का ‘गदर’ जारी जारी है। कोरोना की चपेट में अब देश के 27 राज्य आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं अबतक कुल 44 लोगों को कोरोना लील चुका है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को ही 300 नए केस मिले। सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 मामले सामने आए।

कोरोना के नए वैरिएंट्स से देश में जनवरी से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 मरीजों ने जान गई है। राज्य में मरने वाला की संख्या 14 पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी 1-1 मौत हुई है।

जबकि कोरोना 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से फैल चुका है। हालांकि 9 राज्यों में अब तक एक भी मामला नहीं है। सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में अब भी सबसे अधिक मामले हैं, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली भी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और गुजरात में समान रूप से 64-64 नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना 276 नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericrypto casinoggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbombetparkholiganbetjojobetjojobet