पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तंज पर भड़की भाजपा ‘सिंदूर पर मजाक मत कीजिए, यह कॉमेडी शो नहीं है’

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक बयान पर भाजपा भड़क गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने कहा था कि भाजपा घर-घर सिंदूर भेज रही है, क्या यह महिलाएं अब नरेंद्र मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगी, क्या यह वन नेशन – वन हसबैंड (One nation One husband) स्कीम है? अब भाजपा ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर पलटवार किया है। पार्टी साफ कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर घर-घर सिंदूर भेजने की भाजपा की कोई प्लानिंग नहीं है। यह झूठ सोशल मीडिया पर चल रहा है। भाजपा ने कहा- भगवंत मान का नशे में धुत होकर रैलियों में बड़बड़ाना और विमान से उतारे जाने की घटनाएं जगजाहिर हैं। ऐसे लोग आदरणीय PM मोदी जी पर उंगली उठाएं, यह हास्यास्पद है। कोई इन्हें गंभीरता से नहीं लेता। पहले नशा मुक्ति केंद्र जाएँ, इलाज कराएं, फिर राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलें। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रम की गाथा है, वीरों के शौर्य की गाथा है, पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह करने की गाथा और भगवंत मान उस पर मजाक बना रहे हैं? क्या ऑपरेशन सिंदूर मजाक का विषय है? सिंदूर पर मजाक मत कीजिए, यह कॉमेडी शो नहीं है। यह उनकी दूषित घटिया मानसिकता का प्रमाण है। यह ‘AAP-दा’ पार्टी पूरी तरह महिला विरोधी पार्टी है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, AAP का इसी कारण नाश हो गया। दुनिया जानती है कि AAP बेलगाम और संस्कार विहीन पार्टी है। जितने भी AAP के नेता हैं, जिन्होंने समाजवाद और धरती पर चलने की बात की थी लेकिन फिर भी सभी सुविधाएं लीं, उन्हें दुनिया जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort