कृषि आउटरीच कार्यक्रम के तहत किसानों और महिलाओं को मिला करोड़ों का ऋण समर्थन

एमसीबी
जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 2  जून को एक विशेष कार्यक्रम “कृषि आउटरीच” का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय बिलासपुर से उप मंडल प्रमुख श्री दिब्य रंजन नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बैंकिंग संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) एनआरएलएम रितेश पाटीदार, जिला पंचायत से राजेश जैन, पंजाब नेशनल बैंक मनेन्द्रगढ़ के शाखा प्रबंधक ब्रज मोहन भारती, कृषि विभाग से धनेश्वर वाबले, उप शाखा प्रबंधक नवल किशोर साहू, उप प्रबंधक राजेश कुमार, विकास विक्रम, अनीस सीमा तिग्गा, प्रदीप देवांगन, दिनेश कुमार एवं दीपा दत्ता सहित कई अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत उल्लेखनीय स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं। बैंक द्वारा पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के अंतर्गत 4 ऋण स्वीकृत किए गए जिनकी कुल राशि 26 लाख रही। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 11 स्वयं सहायता समूहों को कुल 48 लाख के ऋण स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त 5 लखपति दीदी योजना के अंतर्गत कुल 4.5 लाख के ऋण प्रदान किए गये।

जिससे महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को कृषि कार्यों हेतु सशक्त करने के उद्देश्य से 1 केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण 3 लाख का भी स्वीकृत किया गया। ऋण स्वीकृति ही नहीं, बल्कि इस कार्यक्रम के दौरान भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूती दी गई। बैंक द्वारा दो संभावित राइस मिल परियोजनाओं के लिए लगभग 22 करोड़ के ऋण सोर्स किए गये। जिससे जिले में कृषि आधारित उद्योगों को नया जीवन और किसानों को विपणन के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinosjojobetjojobet giriş