भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4000 के पार, 31 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का ‘गदर’ जारी जारी है। कोरोना भारत में कोहराम मचाते हुए लोगों को लीलना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या अब 4026 हो गई है। इनमें से आधे केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र से हैं। केरल में सबसे अधिक 1416 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं महाराष्ट्र में 494 नए केस सामने आए हैं। अब तक पूरे देश में करीब 2700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से अब तक कुल 38 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 31 मौतें पिछले चार दिनों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को एक 70 वर्षीय पुरुष और 73 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। पूरे देश में सबसे ज्यादा 10 मौत इसी राज्य में हुई हैं। बीते 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और अन्य बड़े अस्पतालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, विशेषज्ञों मानना है कि केसों की संख्या बढ़ना कोई गंभीर चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि फिलहाल किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। अधिकांश मरीजों में सामान्य लक्षण ही देखे जा रहे हैं। एम्स में 9 बेड का एक अलग आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet