CG Crime News: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, दूसरी लड़की से की चोरी-छिपे शादी; पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…..

कोरबा। युवक ने एक युवती को शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर दूसरी लड़की से चोरी-छिपे शादी कर ली। युवती को जैसे ही युवक की शादी की जानकारी मिली तो उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवती की ​शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की शादी के सात दिन बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भोजराम पटेल जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी शंकर रीमाडीह का निवासी है। आरोपी पिता के दोस्त के घर आना जाना करता था और वहां उनकी बेटी से मुलाकात करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इस नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती को शादी के झूठे वादों में फंसा लिया। लेकिन घर वालों को इस बात की भनक तक नहीं थी।

इस बीच, आरोपी भोजराम ने वर्ष 2022 से 2023 के बीच उसे शादी का झांसा दिया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई तो आरोपी बहानेबाज़ी करने लगा। इसी बीच, उसने दूसरी लड़की से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी को हुए अभी एक सप्ताह ही बीता था कि पीड़ित युवती को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद उसने 16 मई 2025 को पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सीएसईबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चंद्राकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर और चौकी प्रभारी सीएसईबी ने आरोपी की तलाश की और उसे गृहग्राम से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी भोजराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(n) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet