सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली, जवानों ने ग्रेनेड लांचर, विस्फोटक सामग्री बरामद किया

सुकमा
 छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जिले के मेट्टागुडा शिविर के अंतर्गत बोट्टेतोंग गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सेल, विस्फोटक सामग्री और बीजीएल सेल निर्माण सामग्री बरामद की। जवानों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
चिंतागुफा थाना क्षेत्र का मामला

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्टागुड़ा शिविर से बोट्टेतोंग गांव के लिए जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नक्सली वहां से फरार हो गए हालांकि जवानों ने विस्फोटक सामग्री को बरामद कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने बोट्टेतोंग गांव के जंगल से नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री, बीजीएल सेल निर्माण सामाग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जंगल से 15 बीजीएल सेल, 17 बिना विस्फोटक के बीजीएल सेल, 78 बीजीएल बॉडी, 19 बीजीएल हेड, तीन बीजीएल बॉटम कवर, एक विस्फोटक रहित हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया है।
गश्त में निकले जवान सुरक्षित

अधिकारियों ने बताया कि गश्त पर निकले सभी जवान सुरक्षित हैं तथा सभी शिविर लौट आए हैं। जवानों ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई की थी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अभियान में निकले जवानों को मुखबिरों से इनपुट मिला था कि बड़ी संख्या में नक्सली एकत्रित हुए हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी।
मार्च 2026 है डेडलाइन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य को नक्सल मुक्त घोषित करने का संकल्प लिया है। जिसके लिए मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है। अमित शाह खुद नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील कर चुके हैं। सुरक्षाबल के जवान इसी के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetjojobetjojobetggbet plcasinolevant