रायपुर के मेकाहारा के बाउंसर पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप

रायपुर । राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के बाउंसर पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर कहा है कि ‘कॉल मी सर्विस’ कंपनी के बाउंसर यहां अस्पताल में अपनी झूठी अटेन्डेन्टस लगाते है। संघ ने पत्र में लिखा कि ‘कॉल मी सर्विस’ कंपनी के करीब 30% कर्मचारी फर्जी उपस्थिति दिखाकर राज्य सरकार को लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे है। संघ ने कहा है कि कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ के सलाहकार ओपी शर्मा ने बताया कि कंपनी ने ठेका लेने के बाद जीरो प्रतिशत प्रॉफिट की शर्त बताकर संचालन दूसरे सुपरवाइजर और बाउंसर्स को सौंप दिया जाता है, जो कर्मचारियों की उपस्थिति में हेराफेरी करते हैं। वहीं, उन्होंने पत्रकारों से हुई मारपीट का विरोध भी किया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्र में दावा किया गया है कि मेकाहारा अस्पताल का गार्ड रूम अब शराब सेवन का अड्डा बन चुका है। जब कोई इसका विरोध करता है, तो कंपनी के गुंडे और कथित बाउंसर मारपीट पर उतर आते हैं। कोविड काल के दौरान 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर 40-40 हजार रुपए वसूले गए थे। ड्रेस देने के नाम पर भी 10-10 हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। ये वसूली केवल मेकाहारा तक सीमित नहीं है, बल्कि दाऊद कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जिला अस्पताल पंडरी, रायपुर एम्स समेत कई अन्य सरकारी संस्थानों में भी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet