छत्तीसगढ़ में नौतपे में आया मानसून…बारिश का अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं प्रदेश में नौतपे के बीच मानसून 2025 की भी एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने समय से 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर 8 जून के आसपास पहुंचने वाला मानसून इस बार 28 मई को ही दंतेवाड़ा को पार कर गया है।मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 29 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून ने महाराष्ट्र के रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले से एंट्री ली। मौजूदा समय में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुंच चुकी है। बस्तर संभाग मानसून की पहली बारिश से भीग चुका है छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच पिछले पांच दिनों में लगभग 2,840 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो मई में होने वाली सामान्य बारिश से लगभग 6 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश का सामान्य कोटा 430 मिमी से 450 मिमी के आसपास रहता है, लेकिन इस बार बारिश ज्यादा है। वहीं मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र और एक महिला की मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है। आज भी प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में गरज-चमक, बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *