लिव-इन में रह रही युवती की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

00 बागेश्वर धाम गए प्रेमी का फोन बंद
रायपुर। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से युवती का प्रेमी जो कथित तौर पर बागेश्वर धाम गया हुआ है, उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। यह घटना रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिली चौक स्थित एक मकान का है जहा मृतका की पहचान 23 वर्षीय आरती हनोतवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरती पिछले कुछ महीनों से कृष्णा साहू नामक युवक के साथ इसी मकान में किराए पर लिव-इन में रह रही थी। सोमवार सुबह जब मकान मालिक ने युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो शक होने पर उन्होंने अंदर झाँका। आरती का शव फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस और मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। आरती के परिजनों ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आरती आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। वहीं, आरती के साथ लिव-इन में रहने वाला युवक कृष्णा साहू, जो कथित तौर पर बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गया हुआ है, उसका मोबाइल फोन घटना के बाद से लगातार बंद आ रहा है। पुलिस उससे संपर्क करने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। प्रेमी का फोन बंद होना और उसका मौके पर न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के संबंध में और जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal