राजधानी रायपुर में तेज बारिश, पांचों संभाग में अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री से मौसम बदला हुआ है। रायपुर में तेज बारिश हो रही है। इससे पहले भिलाई में पानी बरसा। प्रदेश के सभी जिलों में आज भी यलो अलर्ट जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, सुबह बौछारें पड़ी जिससे दिन का तापमान कम रहा। प्री मानसून एक्टिविटी के कारण पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक लुढ़का है। मैनपाट में मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। बता दें कि देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। रविवार को मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद एक टर्फ और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी। रायपुर में भी मौसम ठंडा रहा और दिन में हल्की बारिश से दिन का तापमान सामान्य के कम रहा लेकिन बारिश और हल्की धूप रहने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा । वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। आज भी बादल रहने की संभावना है। दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। यह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet