रायपुर AIIMS के डॉक्टर से महिला ने ठगे 46 लाख

रायपुर । रायपुर एम्स के एक डॉक्टर से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला ने 46 लाख रुपए ठग लिए हैं। डॉक्टर और महिला के बीच शादी की बातचीत हुई। महिला ने डॉक्टर को कहा कि हम दोनों मिलकर भविष्य में एक अस्पताल खोलेंगे। डॉक्टर ने इस बात पर विश्वास कर लिया। फिर महिला के बताए मुताबिक, एक ट्रेडिंग साइट में 17 बार ट्रांजैक्शन कर रुपए इन्वेस्ट कर दिए। जब पैसे रिटर्न नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। राहुल कुमार रोहित ने पुलिस को बताया कि AIIMS अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार रोहित ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह जैनम प्लेनेट टाटीबंध में रहता है। AIIMS अस्पताल में डॉक्टर हैं। करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट में उसकी डॉक्टर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान पहचान हुई थी। महिला वॉट्सऐप कॉल पर बात करती थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही थी। इस बीच महिला ने राहुल को एक ट्रेडिंग साइट ‘फॉरेक्स प्लस 500 ग्लोबल सीएस’ के बारे में बताया। साथ ही कहा कि इसमें पैसा इन्वेस्ट करो। इन पैसों का भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर हम अस्पताल खोलेंगे। पहले तो रोहित ने मना कर दिया, लेकिन ठग महिला उसके ऊपर लगातार दबाव डालती रही। इसके बाद वह झांसे में आ गया। महिला के बार-बार बोलने के बाद रोहित ने बैंक से 30 लाख रुपए लोन लिए। इसके अलावा करीब 16 लाख रुपए और इकट्ठे किए। फिर 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार ट्रांजैक्शन कर ट्रेडिंग साइट में इन्वेस्ट कर दिया। यह पैसे अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें ट्रांजैक्शन अमाउंट 50 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। इसके बाद साइट में मुनाफा मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए भी दिखने लग गए। डॉक्टर रोहित ने जब इन रुपयों को निकालने की कोशिश की तो वह सफल नहीं हो पाया। इस पर उसे स्कैम होने का शक हुआ। उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि उसका वॉट्सऐप अब तक चालू है। इस मामले में आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते का कहना है कि, जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal