सुशासन तिहार के अंतर्गत क्रेडा सीईओ ने बस्तर का किया भ्रमण

सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण

बस्तर जिले के चोलनार, मुण्डापाल, परचनपाल एवं चपका के ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल एवं सिंचाई सुविधा की ली जानकारी

जगदलपुर । भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों का क्रियान्वयन राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार सोलर प्लांट कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं उक्त कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीईओ श्री राणा द्वारा विभिन्न जिलों का भ्रमण किए जा रहे है। इसी कड़ी में क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा द्वारा विगत दिवस बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विकाखण्ड बकावण्ड के ग्राम-चोलनार में सौर सुजला योजना फेस-09 अन्तर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया एवं संयंत्र से लाभान्वित हितग्राही से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली। जिसमें हितग्राही द्वारा संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने एवं पेयजल की मूलभूत सुविधा हेतु संयंत्र के सहायक होने की जानकारी दी गई एवं संयंत्र की कार्यशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा द्वारा ंबस्तर विकासखण्ड के मुण्डापाल में सौर सुजला योजना फेस-09 अंतर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण के दौरान संयंत्र कार्यशील पाया गया। लाभान्वित हितग्राही श्री चुन्नुराम पिता भादू द्वारा बताया गया कि उनके खेत में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण सोलर पम्प स्थापना के लिए बहुत इच्छुक था, इस कारण मेरे द्वारा कृषि विभाग से सम्पर्क कर आवेदन प्रस्तुत किया गया था अब क्रेडा विभाग से सोलर पम्प स्थापित हो जाने से मैं बहुत खुश एवं उत्साहित हूँ। हितग्राही द्वारा बताया गया कि अब उनके द्वारा उपलब्ध तीन एकड़ कृषि भूमि में सालभर फसल लिया जाएगा। सीईओ क्रेडा ने हितग्राही को सयंत्र में किसी प्रकार की खराबी आने पर कंट्रोलर में दर्शित क्रेडा के टोलफ्री नम्बर 1800-123-4591 एवं इकाई के दूरभाष नम्बर पर तत्काल सूचित करने हेतु समझाइश दी। सौर सुजला योजना से सोलर पम्प स्थापित हो जाने से हितग्राही श्री चुन्नुराम द्वारा मुख्यमत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
सीईओ क्रेडा श्री राणा द्वारा बस्तर विकासखण्ड के ग्राम परचनपाल (महुपालबरई) में जल जीवन मिशन योजना फेस 02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण में संयंत्र को कार्यशील देखकर उपस्थित ग्रामीणों बहादुर, चैतन, सुकमन, विग्ति, सुशांति, रूखमणी तथा राजू से संवाद कर पेयजल उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। ग्रामीणों द्वारा सोलर ड्यूल पंप के कार्यशील होने की बात कही गई, बिजली नहीं होने से भी उनको निरन्तर पानी की उपलब्धता होती है जिससे वे सोलर ड्यूल पम्प से बहुत खुश है। उन्होंने बस्तर विकासखण्ड के ग्राम चपका में जल जीवन मिशन योजना फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण कर ग्रामीणों रमेश मौर्य, मालती मौर्य, कमलेश गोयल, बालो मौर्य, चतुर सिंह, भावेश मौर्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र से चर्चा की।आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र द्वारा बताया गया कि सोलर ड्यूल पम्प सुचारू रूप से कार्यशील है तथा ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस दौरान क्रेडा के अधिकारियों को पीएचई विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र जरूरत के अनुरूप पाईप लाईन को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता क्रेडा जगदलपुर जोन श्री द्विवेदी, सहायक अभियंता श्री सिदार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet