अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए निर्देश

सोलर पेयजल परियोजनाओं की समग्र प्रक्रिया कार्यशील होने पर ही होगी कार्य पूर्णता मान्य- कलेक्टर
निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए समयावधि तय हुई बैठक में

दंतेवाड़ा । संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, डीएमएफ मद से संचालित सौर पेयजल परियोजनाएं, स्वास्थ्य केंद्रों हेतु सोलर पावर प्लांट स्थापना, सोलर हाईमास्ट, ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट, सोलर स्ट्रीट लाइट, होम लाइट और हितग्राही एवं सामुदायिक मूलक बायोगैस सयंत्र स्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना को तभी पूर्ण माना जाएगा जब टैंक निर्माण से लेकर पाइपलाइन और नल कनेक्शन तक की संपूर्ण प्रणाली कार्यशील हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन एवं सौर सुजला योजना जैसे शासन की प्राथमिक योजनाओं को पूरी प्राथमिकता देते हुए चिन्हित ग्रामों के हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारण कर शासन स्तर पर भेजा जाए। उन्होंने निर्माणाधीन सोलर स्ट्रक्चर एवं फाउंडेशन आधारित कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि कार्यदायी एजेंसियों की नियमित बैठक लेकर उनके कार्यों की सतत निगरानी विभाग प्रमुखों द्वारा सुनिश्चित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में जल जीवन मिशन अन्तर्गत ग्राम मूलेर अन्तर्गत 6 नग, बासनपुर 01, कामालूर 01, झिरका 01 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही इन सभी ग्रामों में दो-दो हाई मास्ट संयंत्र लगाए जा चुके है। इसके अलावा डीएमएफ मद अन्तर्गत पेयजल, स्वास्थ्य, सोलर हाईमास्ट, सोलर ऑन ग्रिड, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर होम लाइट के लक्षित 96 कार्यों में से 34 कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है। इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री निखिल कंवर, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण से श्री इंदुभूषण साहू, श्री रविकांत भारद्वाज तथा श्री प्रकाश सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal