दिल्ली-NCR में बारिश: ठंडी हवाएं और कोहरे से राहत मिली, 24 घंटे बाद फिर हो सकती है बारिश

दिल्ली: दिल्ली-NCR में बुधवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है. रात करीब 1 बजे गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. गुरुवार की सुबह भी ये सिलसिला चला. साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. मौसम में बदलाव होने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी बढ़ने की संभावना बन गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के बाद फिर से बारिश हो सकती है. वहीं, बारिश की वजह से घने कोहरे से राहत मिली है. लेकिन शाम में कोहरा छाने की आशंका है. मौसम विभाग में दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है.

कोहरे से मिली राहत लेकिन सर्दी बढ़ी
उत्तर भारत इन दिनों कड़कड़ाती सर्दी की चपेट में है. शीतलहर, कोहरे और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है. बुधवार की देर रात दिल्ली-NCR में जमकर बारिश हुई. बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों की नींद खुल गई. कुछ देर पानी बरसा फिर रुक-रुककर बारिश होती रही. सुबह करीब 5 बजे दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई. बारिश होने से लोगों को घने कोहरे से राहत मिली. वहीं, बारिश और ठंडी हवाएं चलने से गलन भरी सर्दी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में बारिश और घने कोहरे कोए लकर येलो अलर्ट जारी किया है.

कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. शाम के समय उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना है. ऐसा ही हाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान के कुछ इलाकों में देखा जा सकता है. हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में जमीनी पाला पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal