23 जिला अध्यक्षों की घोषणा आज, चौथी सूची भी जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस सूची में 12 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बुधवार को एक बार फिर नई सूची जारी की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्षों की यह चौथी सूची होगी, जिसमें शेष 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे। आपको बता दें कि अब तक भाजपा जिला अध्यक्षों की कुल 3 सूचियां जारी हो चुकी हैं। पहली सूची रविवार देर रात जारी की गई थी। इस सूची में उज्जैन और विदिशा के दो जिला अध्यक्षों के नाम शामिल थे। सोमवार को जारी दूसरी सूची में 18 नाम शामिल थे। वहीं, मंगलवार को जारी तीसरी सूची में 12 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। चौथी सूची आज बुधवार को जारी की जाएगी। इसमें शेष 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे।

तीसरी सूची में 10 नए चेहरे

भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची में 10 नए चेहरों को मौका दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद हावी रही। ग्वालियर शहर में उनके करीबी जयप्रकाश राजौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक सबसे विवादित जिलों में शुमार सागर जिले में वरिष्ठों को दरकिनार कर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दबदबा बनाया। शहर से उनके करीबी श्याम तिवारी और ग्रामीण क्षेत्रों से रानी पटेल कुशवाह को कमान सौंपी गई है। तल्ख तेवर दिखाने वाले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव गुट को कोई तवज्जो नहीं मिली। हालांकि रानी पटेल पहले भी भार्गव गुट में रही हैं। यह भी रहा खास: तीसरी सूची में दो अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। कटनी से दीपक टंडन सोनी और बालाघाट से रामकिशोर। अब तक कुल दो महिलाएं अध्यक्ष बनी हैं, जिनमें सागर ग्रामीण से रानी शामिल हैं। दतिया में मौजूदा संभागीय अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रघुवीर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के करीबी हैं। रत्नेश जबलपुर में महामंत्री रह चुके हैं। ग्रामीण अध्यक्ष घोषित किए गए राजकुमार पटेल को भी महामंत्री से पदोन्नत किया गया है। 

9 जिलों के अध्यक्ष दोहराए गए

सोमवार रात जारी 18 जिलों के अध्यक्षों की सूची में 9 नाम दोहराए गए हैं। रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और अशोकनगर में आलोक तिवारी पुराने चेहरे हैं। 

अब तक की सूची में क्षत्रपों की पसंद को प्राथमिकता

भाजपा जिला अध्यक्षों के चयन में क्षत्रपों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। इनमें सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद शामिल हैं। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। वहीं, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जसमंत जाटव को शिवपुरी में जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि जसमंत को 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला। विदिशा में महाराज सिंह दांगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद बन गए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में भी दोनों अध्यक्षों को रिपीट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbet110casibomSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadpusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinojojobetjojobetholiganbetmariobetdeneme bonusuholiganbetjojobet