झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, 14 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड

रांची। रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। रांची  व आसपास के जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में इजाफा होगा, वहीं इसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। साथ ही इन जिलों में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।

मकर संक्रांति पर ठंड का सितम
बादल छाए रहने से इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2-3'C की वृद्धि तो होगी। इसके बाद 14, 15 और 16 जनवरी को दोबारा ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। इन 3 दिन में तापमान में 2-3'C की गिरावट होगी। केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर इस माह के अंत तक जारी रहेगा। बादल छाने के बाद तापमान बढ़ेगा और बादल छंटते ही तापमान में गिरावट होगी। तीन दिनों बाद यानी 16 जनवरी के बाद बादल छंटने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
रविवार को दिनभर तेज धूप का असर नहीं होने से कनकनी बनी रही। रांची में शाम ढलते ही कनकनी का असर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2'C सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3'C जगन्नाथपुर का रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.5'C जबकि न्यूनतम 9.6'C रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में बढ़ रही मरीजों की संख्या
ठंड में बच्चों के लिए काफी सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों बच्चों में निमोनिया व कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomluxorbahisjojobetkingroyaljojobetqueenbet