आप ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा को दिया झटका, चुनाव से पहले अपने पाले में कर लिए कई नेता

नई दिल्ली। अभी तक नेताओं की तोड़फोड़ में भाजपा बदनाम रही है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी यानी आप भी उसी नक्शे कदम पर चल रही है। बीते रोज आप ने भाजपा,कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं को अपने पाले में कर लिया है। इनका स्वागत आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पटका पहनाकर किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इन पार्टियों के कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ आप का दामन थाम लिया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल, नई दिल्ली कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह और अमन गिल ने आम आदमी का थामन थामा। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सीएम आतिशी ने सभी को आप का पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी कांग्रेस और बीएसपी से आए कई नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर आप परिवार की सदस्यता दिलाई और सभी का आप परिवार में स्वागत किया।सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आज बीजेपी और कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारी संख्या में उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। बीएसपी से भी बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच में विकासपुरी के तीन बार के विधायक महेंद्र यादव हैं। इनके क्षेत्र से बहुत सारे कांग्रेस के नेता हैं, जो आज आप में शामिल हुए हैं। मनोज त्यागी हैं, जो पार्षद रह चुके हैं। करावल नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। करावल नगर क्षेत्र से भी बीजेपी के कई नेता ‘आप’ में शामिल हुए।
कोंडली से हमारे विधायक और लोकसभा के हमारे प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार के क्षेत्र से बहुत सारे लोग बीएसपी छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। वहीं करावल नगर क्षेत्र से बीजेपी के मंडल मंत्री नवीन कुमार , बीजेपी के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, बीजेपी के कार्यकर्ता तरुण गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष दीपक भगत और राजा राठौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। विकासपुरी में वार्ड नंबर 111 से निगम पार्षद (निर्दलीय) चुनाव में 12172 वोट पाने वाले सतपाल सोलंकी भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, कोंडली से पूर्व निगम पार्षद पद की प्रत्याशी शकुंतला सिंह गौतम पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। कोंडली विधानसभा से भी भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रईसुद्दीन सहित कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobet girişcasinolevantvavadaizmir escortonline casino australiakralbet2290.com