2025 में भी नहीं होगी एसआई की भर्ती

भोपाल। पिछले 7 सालों से सब इंस्पेक्टर की भर्ती मध्य प्रदेश में नहीं हुई है। हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2025 का जो शेड्यूल जारी किया है। उसमें भी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का कोई उल्लेख नहीं है। लगातार 8 वर्ष तक सब इंस्पेक्टर की भर्ती नहीं होने से पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की भारी कमी है। थाना प्रभारी के पदों पर सब इंस्पेक्टरों को तैनात किया जा रहा है। जिसके कारण पुलिस विभाग का सेटअप बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। 
पुलिस मुख्यालय द्वारा सब इंस्पेक्टर के खाली पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन मंडल को कोई जानकारी नहीं दी है। जिसके कारण मध्य प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पद पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हुए हैं। 
2025 के शेड्यूल में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 20 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच प्रवेश परीक्षा और 15 भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएंगी। मध्य प्रदेश में पिछले 11 सालों में केवल चार बार पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती निकाली गई है। 2017 में आखिरी बार 611 पदों के लिए भर्ती हुई थी। मध्य प्रदेश में अपराध तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। पुलिस सेटअप में खाली पदों को भी नहीं भरा जा रहा है। जिसके कारण सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर स्तर पर भारी कमी बनी हुई है। जिसके कारण शांति व्यवस्था और अपराधों के अन्वेषण के लिए जो पुलिसकर्मी आवश्यक हैं। वह भी पुलिस विभाग के पास नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobet