साल 2024 यादें : ऐसी घटनाएं जो रही चर्चाओं में, दुनिया का खींचा ध्यान   

नई दिल्ली। साल 2024 ने कई ऐतिहासिक घटनाओं और दृश्य दिखाएं, जिनमें से कुछ तस्वीरों ने पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित किया है। ये तस्वीरें न सिर्फ घटनाओं की गवाही देती हैं, बल्कि उन अनकही कहानियों को भी सामने लाती हैं, जो समय के साथ इतिहास का हिस्सा भी बन जाती हैं। तो देखिए जनवरी से दिसंबर 2024 तक की सबसे बड़ी घटनाओं का लेखा-जोखा।

जनवरी: यूक्रेन के खारकीव में रूसी मिसाइल हमले के बाद डॉक्टर्स ने सीमित संसाधनों के बीच घायलों का इलाज किया, जो जंग के दो सालों में वहां की त्रासदी का प्रतीक बना।

फरवरी: अबूधाबी में 700 करोड़ की लागत से बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ इसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। दूसरी ओर गाजा पट्टी में इजराइली हमलों के बाद मुस्कुराती महिला सैनिकों की सेल्फी ने विवाद खड़ा कर दिया।

मार्च: रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उनकी पत्नी यूलिया नवलनया का विरोध रूस की राजनीति का केंद्र बना।

अप्रैल: ताइवान में 7.4 तीव्रता वाले भूकंप से झुकी इमारत और इजराइल के दिव्यांग फुटबॉलर बेन ममन की संघर्ष की कहानी ने प्रेरित किया।

मई: एवरेस्ट पर जाम और आइसलैंड में जमी बर्फ पर बहते लावा ने प्रकृति के विविध और भयावह रुप देख लोग हुए परेशान।

जुलाई: गाजा पट्टी में गर्भवती महिला की मौत के बाद जिंदा नवजात का जन्म और ट्रंप पर गोली चलने की घटना ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

सितंबर: पेरिस पैरालिंपिक में तुर्किये के उमुत उनलू ने गोल्ड जीतकर साहस की नई मिसाल पेश की।

अक्टूबर: स्पेन में भयावह बाढ़ से तैरती कारों का दृश्य और तेहरान में छात्रा द्वारा बुर्के के खिलाफ किया गया प्रदर्शन भी खूब चर्चा में रहा।

नवंबर: न्यूजीलैंड में 22 साल की सांसद ने पारंपरिक हाका डांस के जरिए संसद में अपनी आवाज उठाई।

दिसंबर: कतर में मिसाइल हमलों और रूस-ईरान के बीच तनाव से विश्व युद्ध का खतरा मंडराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet