वर्दी पहनकर वसूली कर रही थीं दो महिलाएं, पुलिस ने लाडली लक्ष्मी पथ से किया गिरफ्तार

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में असली पुलिस का सामना नकली पुलिस से हुआ। दरअसल, दो महिलाएं पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रही थीं। दोनों अपना दबदबा दिखाने के लिए नकली ड्रेस पहनकर इलाके में घूम रही थीं और वसूली कर रही थीं। जिसके बाद दोनों को लाड़ली लक्ष्मी पथ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने महिलाओं को किया गिरफ्तार

दरअसल, किसी ने पुलिस को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लाड़ली लक्ष्मी पथ में दो महिला पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। जिसके बाद स्पेशल टीम कोड रेड और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि वे नकली पुलिस बनकर घूम रही थीं। पुलिस ने नकली महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादंसं की धारा 204,205 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

महिलाएं 3-4 दिनों से पुलिस बनकर घूम रही थीं

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, ''महिलाएं तीन-चार दिनों से शहर में घूम रही थीं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके साथियों का पता लगाने के साथ ही उनके बारे में अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet