भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बोले- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल हुए। इस बारे में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मंडल अध्यक्षों का चुनाव अच्छे से संपन्न हुआ है। 400 से ज्यादा मंडल हैं, एक-दो में शिकायतें आई हैं। जिला अध्यक्षों के चयन में राय बहुत अच्छे से ली गई है। तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है।

भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में काम करती है। मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में भी महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क के लिए जाता हूं। यह देखने के लिए कि क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है या नहीं। हम आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।

शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण पर डिप्टी सीएम

रायपुर में शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि उस दिशा में लगातार काम चल रहा है. आने वाले समय में जितने भी विकास कार्य होंगे. उसे तेजी से किया जाएगा।

जल जीवन मिशन का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

जल जीवन मिशन में किए जा रहे कामों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण इलाकों के लिए है, शहरी इलाकों में अमृत मिशन योजना है. हर घर नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के मुताबिक पानी पहुंचाया जा सके, इसके लिए तेजी से काम आगे बढ़ाया जा रहा है. हमारी सरकार इसके लिए लगातार व्यवस्थित तरीके से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal