भ्रष्ट सौरभ शर्मा की पत्नी के महंगे शौक: करती थी लाखो की शॉपिंग, शॉपिंग लिस्ट देख अफसरों के उड़े होश

भोपाल: लोकायुक्त के बाद अब सौरभ शर्मा और उसके साथियों व रिश्तेदारों के घर ईडी की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सौरभ की पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके बाद अफसर भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि 'रईस' पूर्व कांस्टेबल की पत्नी ने गरबा कार्यक्रम में डांस करने के लिए ही 14 लाख रुपए का लहंगा खरीदा था। 

जानकारी के मुताबिक सौरभ की पत्नी अपनी चार महिला मित्रों के साथ अक्टूबर माह में शॉपिंग के लिए अहमदाबाद गई थी। यह यात्रा भोपाल में होने वाले एक बड़े गरबा कार्यक्रम की शॉपिंग से जुड़ी थी। हवाई यात्रा समेत दिव्या ने अपनी सहेलियों से करीब 25 लाख रुपए की शॉपिंग कराई, जिसमें दिव्या ने खुद गरबा के लिए 14 लाख रुपए का लहंगा खरीदा और आर्टिफिशियल स्टोन की इंपोर्टेड ज्वैलरी खरीदी। 

देवास की फर्म से 1 साल में 7 करोड़ रुपए का लेन-देन

आपको बता दें कि कल ईडी ने पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के 7 ठिकानों से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के करीबियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान ईडी को देवास की एक फर्म से 1 साल में 7 करोड़ रुपए के लेन-देन की जानकारी भी मिली है। जांच एजेंसी को शक है कि इन बैंक खातों से बड़ी रकम का लेन-देन किया गया है। 

कार्रवाई में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

ईडी ने सौरभ शर्मा के करीबियों पर शिकंजा कसते हुए उसके बैंक खातों की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद ईडी ने 23 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal