सासाराम में बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिस और युवकों के बीच गोलीबारी, तीन युवक घायल, एक की मौत

सासाराम: नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के नजदीक रामजानकी मंदिर के पास स्थित एक परिसर में शुक्रवार की देर रात बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों व पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक 32 वर्षीय राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक युवक शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र था। वहीं पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान दो युवक अतुल कुमार व विनोद कुमार के घायल होने की बात बताई जा रही है। मृतक युवक के चाचा संजीव सिंह अनुसार बादल अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था, उसी दौरान सासाराम ट्रैफिक DSP अपने पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को नहीं पता था कि बर्थ डे पार्टी मौत वाली पार्टी में बदल जाएगी।

ट्रैफिक DSP के साथ हुई भिड़ंत, पुलिस ने की फायरिंग

रात के समय पार्टी में हो रहे शोरगुल या किसी अन्य बात को ले पुलिस व युवकों के बीच धक्का-मुक्की झड़प होने लगी। जानकारी के अनुसार बात इतनी बढ़ गई की पुलिस वालों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक बादल को लग गई, जिसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सौंप दिया गया है। मृतक के घर वाले ट्रैफिक DSP पर गोली मार हत्या करने का आरोप लगा रहे है। सदर अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम के दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रैफिक DSP के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

SP रौशन कुमार के अनुसार पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा उस पर पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेगी। घटना को ले बढ़ी संवेदनशीलता को देखते हुए शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और हर स्तर से जांच का भरोसा दिया है। हालांकि, लोग अभी भी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वहीं, आसपास के इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal