दिल्ली में बारिश से वायु प्रदूषण में गिरावट, AQI में सुधार के बाद बेहतर हुई हवा

दिल्ली: दिल्ली में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से वायु की गुणवत्ता में सुधार काफी सुधार हुआ है. दिल्ली के दिलशाद गार्डन का AQI आज सुबह 90 दर्ज किया गया, जोकि हवा की बेहतर स्थिति को दर्शाता है. अजय नगर में AQI 115 दर्ज किया गया. वहीं, पूसा रोड में AQI 149 दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर AQI 200 के नीचे है. वैसे दिल्ली का ओवरऑल AQI 189 दर्ज किया गया. दिल्ली के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां हवा की गुणवत्ता सुधरी तो है, लेकिन अब भी वहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्थिति में है. जैसे दिल्ली के आनंद विहार में AQI शनिवार को 252 दर्ज किया गया है. जिसका मतलब हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है. वहीं, सुधरती हवा की स्थिति को देखते हुए पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3(GRAP 3) के नियमों को हटा दिया गया है. दिल्ली में सभी तरह के ट्रैकों पर अब कोई पाबंदी नहीं है.

इसी के साथ स्कूल फिर से खुल जाएंगे. हालांकि, GRAP-2 अब भी पूरे दिल्ली NCR में लागू रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. दिल्ली का ओवरऑल AQI 189 दर्ज किया गया है, जोकि खतरनाक स्थिति से बाहर है. आनंद विहार का AQI 252, बावाना AQI 244, मुंडका AQI 231, सिरी फोर्ट AQI 252 और विवेक विहार AQI 224 दर्ज किया गया हैं. इन सभी इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति से बाहर है.

दिल्ली-NCR में कम होते AQI को देखते हुए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-3 की पाबंदियों को हटा दिया है. हालांकि, दिल्ली-NCR में अब भी GRAP-1 और GRAP-2 के नियमों की पाबंदियां लागू रहेगी. GRAP-2 के तहत आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध, पार्किंग शुल्क में वृद्धि और CNG और इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो के चक्कर बढ़ाने के आदेश शामिल हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं के लिए डीजल जनरेटर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort