रायपुर-दुर्ग सेक्शन में रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद

रायपुर

रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है।

इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है।

ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।

अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी।

रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी।

रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी।

रायपुर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद

    रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।
    रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर। रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।
    रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।
    रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।
    डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।
    रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।
    रायपुर-सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर 27, 28 दिसंबर।
    सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।
    कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 27, 28 दिसंबर, रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal