हम दो हमारे दो के नारे हिंदू आबादी घटाने वाला, आदिवासियों का जबरन धर्मांतरण हो रहा – बोले जैन संत

इंदौर: इंदौर में जैन मुनि विनम्र सागर ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने देश में आदिवासियों के धर्मांतरण और मुस्लिम समुदाय द्वारा जनसंख्या वृद्धि पर अपने विचार व्यक्त किए। विनम्र सागर ने 'हम दो हमारे दो' नारे को हिंदुओं की जनसंख्या कम करने वाला नारा बताया है।

दिगंबर जैन संत विनम्र सागर ने राम कथा के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नारा दिया था, जिसे हिंदुओं ने अपनाया। 'हम दो हमारे आठ' का नारा आज भी अन्य धर्मों में प्रचलित है।

आदिवासियों का धर्मांतरण किया गया है। जैन मुनि ने कहा, 'जिनके गुरु इस धरती पर पैदा नहीं हुए, उनके पर्व मनाए गए। हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है।' उन्होंने कहा, 'हमें श्रोता नहीं योद्धा बनकर राम कथा सुननी है।' जैन मुनि ने कहा कि कुत्ते पालने में छूट है, लेकिन गाय पालने में नहीं। बेहतर व्यवस्था करके हम इंदौर में गौ माता को रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal