हिसार में आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ बनाए शारीरिक संबंध

हिसार। हरियाणा के हिसार शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर की निवासी एक युवती ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने आरोपी पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया पर एक पेज चलाती है। उसकी दोस्ती मिल गेट के दीपक से हुई थी। वह भी इंटरनेट मीडिया पर एक पेज चलाता था।

आरोपित दीपक ने उसे शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हो गई। आरोपित ने उसे गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करवाया।

आरोपित ने उसे वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवक उसके कमरे पर आता जाता था और वहां सबको कह रखा था कि उनकी सगाई हो चुकी है।

आरोपित ने एक दिन अपने एक साथी के साथ आकर उससे सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की, जिससे वह चोटिल हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet