भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा,विधायक मोतीलाल साहू का हुआ विरोध

रायपुर

भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान फिर के बार जमकर हंगामा हुआ है। इस बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान माना स्थित टेमरी साहू भवन में जमकर हंगामा मचा है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मंडल के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य और छ:साल का अनुभव जरूरी किया गया था। इसके बावजूद चुनाव प्रभारी ने पैराशूट लैंडिंग अध्यक्ष थोप दिया गया है। जिसके विरोध में भाजपा माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचकर चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत किया गया। इसके साथ ही विधायक मोतीलाल साहू और चुनाव प्रभारी किशोर महानंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत माना मंडल अध्यक्ष चुनाव में प्रमुख दावेदार में रंजीत सिंह गौतम मंडल उपाध्यक्ष, नरेश पिल्ले ,संदीप सोनी मुख्य रूप से दावेदार थे। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से भाजपा में आए भीमवंत निषाद का नाम अचानक सामने आने के बाद इसका जमकर विरोध हुआ माना स्थित टेमरी साहू भवन में विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया गया. कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए.

कार्यकर्ताओं ने विधायक और चुनाव प्रभारी पर लगाए आरोप

कार्यकर्ताओं ने विधायक मोतीलाल साहू और मंडल चुनाव प्रभारी किशोर महानंद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मठ मंडल अध्यक्ष को नियुक्त नहीं करके कार्यकर्ताओं का अपमान किया है. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध जताए। कार्यकर्ताओ ने कहाँ कि विधायक और चुनाव प्रभारी किशोर महानंद से कहाँ कि कांग्रेस डेढ़ साल पहले आए व्यक्ति को कैसे मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही पैनल में 5 लोगों का नाम चल रहा था, ये छठवां आदमी कहां से टपक गया। बता दें, इससे पहले भी भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर विरोध की खबरों के साथ वीडियो आती रही है. संगठन में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति को BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा था कि BJP की पूरे प्रदेश में 400 मंडल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet