झारखंड में BJP का सदस्यता अभियान शुरू, बाबूलाल मरांडी ने खोरों गांव से की शुरुआत

झारखंड में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत हासिल करने और चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाई है। चुनाव के बाद अब BJP ने राज्य में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। झारखंड BJP के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के खोरों गांव में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। सदस्यता अभियान के तहत BJP के कार्यकर्ता लाखों लोगों को BJP से जोड़ने के लिए गांवों और प्रखंडों में हर घर का दौरा करेंगे।

60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

BJP के मुताबिक, झारखंड में  5,628 केंद्रों पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। BJP ने इस अभियान के तहत लगभग 60 लाख सदस्य बनाने का फैसला किया है। BJP के एक पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को 59 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, पार्टी समर्थक और शुभचिंतक वेबसाइट लिंक या टोल-फ्री नंबर के जरिए ऑनलाइन भी पार्टी से जुड़ सकते हैं।

2024 में शुरू हुआ और 2025 में विस्तार होगा

BJP नेताओं ने जानकारी दी है कि व्यापक सदस्यता अभियान के बाद पार्टी 2 से 5 जनवरी 2025 तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके बाद 1 से 10 फरवरी 2025 के बीच बूथ स्तर की समितियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद 20 से 25 फरवरी 2025 तक मंडल समितियों और इसके बाद फरवरी के अंत तक जिला समितियों का गठन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि BJP ने बीते 2 सितंबर 2024 को अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान में झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर जैसे कुछ राज्यों को शामिल नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal