हरियाणा में ढाई महीने बाद बारिश, तापमान में 8 डिग्री की गिरावट

हिसार। प्रदेश में करीब ढाई माह बाद सीजन की पहली वर्षा हुई। वो भी प्रदेश के सभी जिलों में। सोमवार तड़के से ही 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जिलों में तेज वर्षा हुई। इससे दिन के तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है।

दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहने और प्रदेश के 17 जिलों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस वर्षा से हवा भी साफ होने की उम्मीद है।

27 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम
वहीं, मौसम विज्ञानियों ने 27 दिसंबर से फिर से मौसम में बदलाव के साथ ही वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ये वर्षा रबी की फसलों के लिए भी बेहतर रहेगी।

मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी हिस्से के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना जताई गई थी। सोमवार तड़के करीब पांच बजे से पहले ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। पूरा दिन यह जारी रही। दिन-रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ेगी।

दिन-रात के तापमान का अंतर हुआ कम
मौसम में बदलाव और वर्षा के बाद दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से दोनों का अंतर कम हो गया है। इससे ठंड भी बढ़ी है। हिसार और कुरुक्षेत्र के तापमान में 3.3, सिरसा के तापमान में 2.4 डिग्री का अंतर रहा गया है।

हिमपात से मनाली व अटल टनल में फंसे 4,000 पर्यटक मनाली
मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को मनाली व लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से 4,000 के करीब पर्यटक फंस गए। 3,000 पर्यटकों को पुलिस ने पांच घंटे में रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन 1,000 के करीब पर्यटकों को निकालने का कार्य रात तक जारी रहा। अटल टनल रोहतांग के आसपास चार से छह इंच तक हिमपात हुआ है। कश्मीर में तापमान माइनस तीन डिग्री तक चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal