भाजपा के संगठन चुनाव में ज्यादा उम्र के नेताओं को बना दिया मंडल अध्यक्ष

भोपाल । भाजपा संगठन के चुनाव में सारे नियमों और वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों को दरकिनार कर ऐसे मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी, जो इसके काबिल नहीं है। इसकी शिकायत प्रदेश चुनाव समिति को की गई है। मंडल अध्यक्षों को लेकर भाजपा के अंदर ही अंदर घमासान मचा हुआ है। हालांकि खुलकर कोई बोलने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों की खबर है कि इसको लेकर प्रदेश चुनाव समिति को शिकायतें की गई हैं। इस बीच हितानंद और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दिल्ली में मप्र के सांसदों के साथ अलग बैठक की है। मप्र भवन में हुई इस बैठक में मप्र में सत्ता और संगठन का फीडबैक व चुनाव का ओपिनियन भी लिया गया है। साथ ही सांसदों से उनके कामकाज के बारे में बात की। इस बैठक में वीडी शर्मा नहीं थे। बताया गया कि उन्हें पार्टी के काम से खजुराहो जाना पड़ा। बहरहाल, बैठक 19 और 20 दिसंबर को अलग-अलग रखी गई थी, जिसमें मप्र से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को बुलाया गया। सभी से संगठन नेताओं ने एक-एक करके बात की। संगठन चुनाव के बीच इस बैठक को भी अहम माना जा रहा है।

मंडल अध्यक्षों को लेकर रार
जिलाध्यक्षों के चुनाव के बीच मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी में रार शुरू हो गई है। 1 से 15 दिसंबर तक 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि चुने जाने थे। बीजेपी के संगठनात्मक रूप से मप्र में 60 जिले हैं, इनमें मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची हैं। अपीलीय समिति ने इन शिकायतों की छानबीन कर ली है। सोमवार को शिकायतों पर फैसला हो सकता है। शिकायतों के मुताबिक, डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए पदाधिकारियों ने खुद की उम्र घटाकर बताई है। इसके बाद 18 मंडलों के आधिकारिक तौर पर चुनाव ही निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिवनी से हैं। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के लिए 45 साल से कम उम्र का क्राइटेरिया तय किया था। इसके अलावा ऐसे कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश थे, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है या जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की है।

दिन में जुलूस निकाला, रात में नियुक्ति रद्द
सिवनी जिले में ही बंडोल के मंडल अध्यक्ष बने पुरुषोत्तम बघेल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। पुरुषोत्तम ने कहा- सिवनी विधानसभा से सुबह हमारी नियुक्ति की गई। हमें पता चला कि हम मंडल अध्यक्ष बने हैं। दिन में जुलूस निकाला। रात के 11 बजे विज्ञप्ति जारी की गई कि आपका इस पद पर निर्वाचन निरस्त किया जा रहा है। हम यह जानना चाह रहे हैं कि नियुक्ति किस कारण निरस्त की गई जबकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से संवैधानिक थी। तय मापदंडों के अनुसार ही पूरी प्रक्रिया की गई थी। हमने तीन दिन पहले जाकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उसके बाद हमें कहा गया कि जो सही है, वही होगा। सिवनी में उत्तर मंडल के विष्णु चौरसिया ने बताया- मेरी सुबह 8 बजे मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हुई और रात के 11 बजे निरस्त कर दी गई। विधायक मुनमुन राय का कहना है कि हम कांग्रेसी हैं। उन्होंने हाईकमान से मेरी शिकायत की है जबकि यह बिल्कुल गलत है। मैं 20 साल से भाजपा में हूं, मेरा पूरा परिवार भाजपा में है। 2004 में मेरे चाचा को अशोक वार्ड से पार्षद का टिकट मिला था और वे चुनाव जीतकर आए थे। वह पूरा मुस्लिम वार्ड था, फिर भी हम संघर्ष करके जीते। 2008 में मेरे चाचा जिला मंत्री बने और अब हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि हम कांग्रेसी हैं।

विधायक ने निरस्त करवा दिया निर्वाचन
सिवनी जिले के बीजा देवरी मंडल के अध्यक्ष बने मोहन डेहरिया के पिता चमरा लाल डेहरिया भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा- मेरे बेटे को संगठन ने मंडल अध्यक्ष बनाया था। विधायक मुनमुन राय ने नियुक्ति निरस्त करा दी। विधायक जी तो अभी दो साल पहले ही बीजेपी में आए हैं। हम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने आए हैं। हमारा विधायक संगठन में फूट डाल रहा है। वे चाहते हैं कि उनके व्यक्ति को अध्यक्ष बनना चाहिए। वे पहले निर्दलीय थे फिर बीजेपी में आए तो उनके आदमी अलग हैं। हम भी कहते हैं कि उनके लोग बन जाएं लेकिन हमारा अपमान नहीं करना था। नियुक्ति के बाद निरस्त नहीं करानी थी। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर मंडल से आए बंशीलाल रजक ने कहा- जिन्होंने कांग्रेस का काम किया, उन्हें भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष बनाने की सोच रहा है। इनमें गणेशी नायक और उनके कई अन्य सहयोगी हैं। जैसे- ओमप्रकाश रावत, जिन्होंने कांग्रेस का काम किया और भाजपा के लोगों को हराया। फिर भी 75 प्रतिशत कांग्रेसियों को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जो उन्हीं के लोग हैं। कोई उनका बेटा है, कोई ड्राइवर, कोई गनमैन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis