रेस्टोरेंट में एक युवती सहित तीन की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

पंचकूला। पंचकूला में सोमवार तड़के 3 बजे होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान पार्किंग में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें नई स्कार्पियो कार में बैठे दिल्ली के 2 युवकों और हिसार कैंट की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों की उम्र 20 से 25 साल की है। ये तीनों पिंजौर के एक होटल में रखी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।

पुलिस के मुताबिक मरने वाले दोनों युवक मामा-भांजा हैं। उनमें से एक पर पहले से केस चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। दोनों युवकों और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचकूला के अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं वारदात के बाद होटल मैनेजर और स्टाफ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंजाब में मोहाली जिले के जीरकपुर के रहने वाले रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर पंचकूला के पिंजौर स्थित होटल सुल्तनत में पार्टी रखी थी। जिसमें उसने अपने 8-10 दोस्तों को बुलाया था। होटल के भीतर बर्थडे पार्टी चल रही थी।

दूसरी कार से आए हमलावर, 15-16 राउंड फायरिंग की इसी दौरान रोहित के दिल्ली से आए दोस्त विक्की व उसका भांजा विनीत और विक्की की दोस्त निया पार्किंग में स्कार्पियो कार में बैठे थे।

इसी दौरान इटियोस कार में वहां हमलावर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें विक्की, विनीत और निया की मौत हो गई। विक्की को 7 से 8 गोलियां लगीं।

होटल के बाहर पार्किंग में 3 लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी मनप्रीत सूदन, डीएसपी कालका और चौकी इंचार्ज अमरावती तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक होटल का स्टाफ और मैनेजर मनील मोंगिया वहां से फरार हो चुके थे।

पुलिस पूरी घटना की जानकारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा वहां के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। होटल के मैनेजर और अन्य स्टाफ के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मृतकों के शव पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, एसीपी अरविंद कंबोज, और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर मौजूद रही। मृतकों के दोस्तों और पार्टी में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomluxorbahisjojobetkingroyaljojobetqueenbet