धवन, कार्तिक और अश्विन सहित 9 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल सभी प्रारुपों से संन्यास लिया

मुम्बई । इस साल भारतीय टीम के करीब एक दर्जन खिलाड़ियों ने संन्यास लिया। इसमें शिखर धवन और दिनेश कार्तिक से लेकर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा और अंत में आर अश्विन हैं। धवन, कार्तिक और अश्विन सहित 9 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है। वहीं रोहित , विराट और जडेजा ने टी20 प्रारुप को अलविदा कहा है ये एकदिवसीय और टेस्ट प्रारुप खेलते रहेंगे। इसके अलावा इस सूची में वह खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम मैच खेलने को मिले हैं। –
धवन-कार्तिक ने भी कहा अलविदा
शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने इसी साल सबसे पहले संन्यास लिया। इन दोनों ने सभी प्रारुपों से संन्यास का ऐलान किया था। धवन ने आखिरी टेस्ट 2018 में, टी20 2021 में और एकदिवसीय 2022 में खेला था। वहीं कार्तिक ने आखिरी टेस्ट 2018, एकदिवसय 2019 और टी20 2022 में खेला था।
अश्विन ने भी अलविदा कहा
ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद आर अश्विन ने भी सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है।पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली तो अश्विन संन्यास का ऐलान करना चाहते थे, मगर रोहित शर्मा ने उन्हें एडिलेड टेस्ट तक रोका जहां उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है। जब तीसरे टेस्ट में उन्हें फिर से ड्रॉप किया गया तो उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। अश्विन ने अंतिम बार टी20 2022 में तो एकदिवसीय 2023 में खेला था।
इसके अलावा बंगाल के क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने भी सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया। संन्यास लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में वरुण एरोन, केदार जाधव, बरिंदर सरन, ऋद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetkingroyaljojobet