कुवैत में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, दोनों देशों के संबंधों को नए स्तर पर ले जाएगा यह दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर कुवैत पहुंचे, जहां उनका स्वागत अत्यंत गर्मजोशी से किया गया। यह यात्रा पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए लिखा कि इससे भारत और कुवैत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मित्रता और भी मजबूत होगी। उन्होंने आगे कहा कि वह आज और कल के कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जबकि प्रवासी भारतीयों ने भी उनका दिल से स्वागत किया।

पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा से उम्मीद की जा रही है कि भारत और खाड़ी देशों के बीच संबंधों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। पीएम मोदी को बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद कुवैत के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की योजना है।

कुवैत में पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- ''कुवैत में भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ हार्दिक स्वागत किया. उनकी ऊर्जा, प्रेम और भारत के प्रति अटूट जुड़ाव वाकई प्रेरणादायक है. उनके उत्साह के लिए आभारी हूं और हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान पर गर्व है.''

'मन की बात' में किया था उल्लेख 

पीएम मोदी ने कुवैत में अब्दुल्ला अल बरून और अब्दुल लतीफ अल नेसेफ से मुलाकात की। अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद किया है, जबकि अब्दुल लतीफ अल नेसेफ ने इन महाकाव्यों के अरबी संस्करणों को प्रकाशित किया है। प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी इन दोनों के कार्यों का उल्लेख किया था। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अनुरोध मिलने के बाद, उन्होंने कुवैत में 101 वर्षीय आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा से भी मुलाकात की।

कुवैत की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों के साथ एक सामुदायिक कार्यक्रम में बातचीत करेंगे और एक श्रमिक शिविर का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही, वे कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कुवैत रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने एक वक्तव्य में कहा कि वे कुवैत राज्य के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं।

भविष्य की सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

यह यात्रा हमारे समुदायों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और कुवैत के लोगों के बीच के विशेष संबंधों और मित्रता को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal