दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 16 दिसंबर से अब तक 4 हजार गाड़ियां जब्त, 8 हजार चालान कटे

दिल्ली: गाड़ियों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग एक्शन मोड में है और नियमों का उल्लंघन कर रही गाड़ियों के खिलाफ जमकर एक्शन ले रहा है। एक तरफ स्पेशल टीमें बनाकर दिल्ली के सभी प्रमुख बॉर्डर्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, तो वहीं शहर के अंदर भी जगह-जगह एनफोर्समेंट की टीमें ग्रैप के तहत प्रतिबंधित गाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने में जुटी हुई हैं। कैमरों की मदद से भी कई जगह कार्रवाई की जा रही है। 16 दिसंबर से GRAP-4 के दोबारा लागू होने के बाद यह कार्रवाई और तेज कर दी गई है।

4 हजार से ज्यादा गाड़ियां जब्त

ट्रांसपोर्ट विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने एनफोर्समेंट की टीमें अब तक 8 हजार से ज्यादा चालान काट चुकी हैं और पॉल्यूशन फैलाने वाली 4 हजार से ज्यादा गाड़ियों को जब्त कर चुकी हैं। दिल्ली में डीजल की 10 साल और पेट्रोल की 15 साल पुरानी गाड़ियां चलाने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा GRAP-4 के तहत अभी पेट्रोल की BS-3 और डीजल की BS-4 गाड़ियां चलाने पर भी रोक है। ट्रांसपोर्ट विभाग की टीमें ऐसी गाड़ियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दे रही हैं।

पुरानी डीजल और पेट्रोल गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 1 से 19 दिसंबर के बीच डीजल की 10 साल पुरानी 153 गाड़ियां जब्त की गई हैं, जबकि पेट्रोल के 15 साल पुराने 3,273 टू वीलर और 496 थ्री वीलर और फोर वीलर वाहन जब्त किए गए हैं। इनके अलावा परमिट नियमों का उल्लंघन कर रही 70 प्राइवेट बसें, ओवरलोडिंग कर रहे 83 हैवी गुड्स वीकल और 113 मीडियम/लाइट गुड्स वीकल भी जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 20 दिन के अंदर ही 4,188 गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं।

5.98 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

दूसरी तरफ बिना वैलिड PUC के चल रही गाड़ियों, अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों और लेन वायलेशन कर रही गाड़ियों के भी चालान काटे जा रहे हैं। एनफोर्समेंट की टीमें इस महीने अब तक ऐसी गाड़ियों के 8220 चालान काट चुकी है। इनमें 2235 चालान बिना वेलिड PUC के 2989 चालान, अवैध पार्किंग के और बाकी लेन नियमों के उल्लंघन के हैं। इस दौरान करीब 500 गाड़ियां जब्त भी की गई है। इन चालानों से जुर्माने के रूप में 5,98,08,618 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

9 टीमों का गठन

CAQM के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए बॉर्डर पर निगरानी के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग के जॉइंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर रैंक के अफसरों की अगुवाई में 9 टीमों का भी गठन किया गया है, जो गाजीपुर, आया नगर, कापसहेड़ा, सिंघू, टीकरी, बदरपुर, लामपुर, लोनी और रजोकरी बॉर्डर पर सरप्राइज विजिट करके यह देखेंगी कि वहां तैनात एनफोर्समेंट की टीमें ठीक से काम कर रही हैं कि नहीं। इन बॉर्डरों पर ट्रकों की चेकिंग करके यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य सामान लेकर आ रहे ट्रक दिल्ली में प्रवेश न कर सकें और उन्हें बॉर्डर से ही डायवर्ट किया जा सके। प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.comonline casinoankara escortizmir escort