हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र हुआ निधन

हरियाणा की राजनीति से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज (शुक्रवार) निधन हो गया। इसके साथ ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

अभी कुछ महीने पहले ही हरियाणा का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में उन्होंने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। चुनाव से पहले उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया था और कहा था कि मेरी उम्र 93 साल है, मैं 115 साल तक जिऊंगा।

हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला की गिनती बड़े दिग्गजों में होती है। हरियाणा की कुर्सी पर पांच बार आसीन हुए हैं। ओपी चौटाला का राजनीतिक सफर काफी खास है। उनका जुलाई से काफी गहरा नाता है। उन्होंने दूसरी और चौथी बार जब सीएम बने तो जुलाई में ही सत्ता संभाली।

बता दें कि 12 जुलाई 1990 को ओपी चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के पांच दिनों बाद ही 17 जुलाई 1990 को राजनीतिक विवशता के कारण इस पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। हुकम सिंह अगले मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय उनके पिता चौधरी देवी लाल देश के उप प्रधानमंत्री थे।

दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। पद से हटने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सिरसा की तत्कालीन दरबाकलां सीट से उपचुनाव जीता था। इसके बाद 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। केवल दो सप्ताह यानी पांच अप्रैल तक ही इस पद पर रह सके, क्योंकि तत्कालीन राज्यपाल की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en ligne