हरियाणा में ठंड का प्रकोप, 6 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे

हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही रात का तापमान हल्का बढ़ा है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से प्रदेश के छह शहरों का रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। अब 21 दिसंबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल छा सकते हैं।

वहीं वीरवार को प्रदेश के झज्जर, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार आदि जिलों में धुंध छाई थी। धुंध छाने से वाहन चालकों को सुबह के समय काफी परेशानी हुई। दूसरी तरफ तापमान नीचे होने के साथ ही रोहतक की हवा सबसे ज्यादा खराब है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 404 तक पहुंच गया है। यह गंभीर श्रेणी है।

बालसमंद का तापमान 0.8 डिग्री
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर खासा दिख रहा है। रात को चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में उतार चढ़ाव हुआ है। बुधवार को जहां हिसार के बालसमंद का तापमान 0.8 डिग्री था वह वीरवार को बढ़ गया।

इसी प्रकार बाकी शहरों का तापमान भी बढ़ा है। वीरवार को हिसार (2.8), नारनौल (2.8), सिरसा (3.2), जींद (4.2), महेंद्रगढ़ (4) और सोनीपत एडब्ल्यूएस (2.4) का तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा।
वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में रोहतक की हवा गंभीर श्रेणी में है तो चरखी दादरी, गुरुग्राम की हवा का स्तर ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

क्रिसमस पर बदलेगा देश का मौसम
दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय संचरण और उत्तर के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में देश के बड़े हिस्से का मौसम बदलने वाला है।
28-29 दिसंबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात समेत उत्तर भारत में वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का बाकी हिस्सा भी इससे अछूता नहीं रह सकेगा।

यहां भी अच्छी वर्षा होगी। इससे अगले तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा। क्रिसमस के माहौल में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग (आइएमडी) का मानना है कि ऐसी स्थिति कुछ ही दिन तक रहेगी। लंबे समय तक ठंड का असर प्रचंड नहीं रह सकता है। 

शीत लहर का येलो अलर्ट
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी में शुक्रवार को शीत लहर का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort