दिल्ली में 10 वर्षीय बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर महिला ने दी जान

दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर जान दे दी। महिला दीया सैनी के 10 वर्षीय बेटे की मौत से अवसाद का शिकार हो गई थीं। इस घटना के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका दीया सैनी सेक्टर बी-1 वसंतकुंज में पति विशाल सिंह के साथ रहती थी। उनके पति गुरुग्राम स्थित एक बैंक में मैनेजर हैं। पुलिस ने बताया कि ब्लड कैंसर से उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बेटे के गम में गुमसुम रहती थीं। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। महिला 17 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे क्लब पहुंचीं। इसके बाद वह छत पर गईं और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता को पास के फोर्टीज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मृतका क्लब में आयोजित पारिवारिक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान ही उन्होंने छत पर जाने का रास्ता व छत आदि का पता कर दिया लिया था। पार्टी के अगले दिन वह सुबह उसी इंपीरियल क्लब में पहुंच गईं और छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी क्लब की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobet girişcasinolevantvavadaizmir escort