केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान कहा-सेक्स रेश्यो का संतुलन जरूरी

नई दिल्ली।  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा कि समाज में सेक्स रेश्यो का संतुलन जरूरी है। अगर 1500 महिलाओं और 1000 पुरुष होंगे, तो पुरुषों को 2 पत्नियां रखने की इजाजत देनी पड़ सकती है। इस शो में गडकरी ने कहा कि लिवइन रिलेशनशिप का कॉनसेप्ट गलत है और यह समाज के नियमों के खिलाफ है। समलैंगिक विवाह भी सामाजिक ढांचे को ध्वस्त कर देगा। गडकरी ने कहा कि बच्चे पैदा करना और उनका सही तरीके से पालन-पोषण करना माता-पिता का कर्तव्य है। अगर आप कहते हैं कि आपने मजे के लिए बच्चे पैदा किए हैं और जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते तो यह सही नहीं है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएं हैं। 2021 में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रति 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हैं।

यूरोपीय देशों में लोग शादी में रुचि नहीं रखते
गडकरी ने कहा- एक बार मैंने लंदन में ब्रिटिश संसद का दौरा किया था। इस दौरान मैंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से उनके देश के सामने खड़े सबसे बड़े मुद्दों के बारे में पूछा था। तब मुझे पता चला कि यूरोपीय देशों में सबसे बड़ी समस्या यह है कि पुरुष-महिलाएं शादी में रुचि नहीं रखते और लिवइन रिलेशनशिप को प्राथमिकता देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobet giriş