जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने अपनी डेंटिस्ट को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

अशोक नगर: अशोक नगर के सरकारी अस्पताल में क्लास वन डॉक्टर विकास सिंह ने अपनी साथी डेंटिस्ट डॉक्टर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

महिला डॉक्टर मणिपुर से एक साल के लिए अशोक नगर आई थी

महिला डॉक्टर मणिपुर से एक साल के लिए अशोक नगर आई थी। डरी-सहमी महिला डॉक्टर मणिपुर वापस गई और डॉ. विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। डॉ. विकास को मणिपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉ. विकास ने खुद को कुंवारा बताकर प्रेम जाल में फंसाया

अशोक नगर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. विकास सिंह ने महिला डॉक्टर को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और खुद को कुंवारा बताकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

मणिपुर में सच्चाई सामने आने पर डॉक्टर विकास गिरफ्तार

8 नवंबर को आरोपी डॉक्टर मणिपुर के इंफाल में एक होटल में महिला से मिलने गया और शादी का झांसा दिया। जैसे ही महिला डॉक्टर को पता चला कि डॉक्टर शादीशुदा है और दो बेटियों का पिता है, पीड़िता ने इंफाल के महिला थाने पहुंचकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। वहां डॉक्टर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

डॉक्टर विकास सिंह दिवाली से लापता

डॉक्टर विकास सिंह दिवाली से लापता हैं। सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि इस बीच डॉक्टर के पिता यहां आए थे और उन्होंने डॉक्टर विकास के मणिपुर में पकड़े जाने की बात बताई थी। जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन ने एसपी को पत्र भेजकर मामले की जानकारी देने का आग्रह किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल को भी पत्र भेजकर डॉक्टर के अस्पताल से गायब होने समेत तमाम जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort