रितेश इनानी बने इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव, मृदुल उपाध्यक्ष चुने गए

इंदौर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में रितेश इनानी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर मृदुल भटनागर, सचिव पद पर लोकेश मेहता और संयुक्त सचिव पद पर सागर मूले को चुना गया। कार्यकारिणी के पांच सदस्य प्रतीक जैन, सौरभ जैन, उद्धव श्रीवास्तव, शुभम नरवरे और अनमोल कुशवाह हैं। बुधवार शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में 9 पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें 2232 वकीलों ने वोट डाले।

अध्यक्ष पद के लिए ये थे उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए 5 वकील एचवाई मेहता, सूरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिल ओझा और रितेश इनानी उम्मीदवार थे। मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए थे। जिसमें वरिष्ठ और महिला वकीलों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए थे। सचिव पद के लिए 4 वकील योगेश मेहता, नितिन सिंह भाटी, अखिल गोधा और अंकित पाराशर ने भी चुनाव लड़ा। आपको बता दें कि रितेश इनानी 2023 में भी अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वे 2022 में उपाध्यक्ष थे। उपाध्यक्ष पद के लिए ये थे प्रत्याशी उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र साहू, मृदुल भटनागर, सपनेश जैन, सोनाली गुप्ता ने चुनाव लड़ा।

संयुक्त सचिव पद के लिए सतानंद चौबे, सोनल शर्मा, सागर मूले और बुंदेल सिंह जाटव मैदान में थे। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के पद के लिए अनमोल कुशवाह, प्रतीक जैन, रमेश कुमार अरोड़ा, रौनक बड़वाया, सौरभ जैन, शुभम नरवरे, उद्धव श्रीवास्तव और विजय गुलानी के बीच मुकाबला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort